Chapter 5
प्रश्न 2.
परिणाम लिखिए:
a. सुबह साढ़े पाँच-पौने छह बजे दरवाजा खटखटाने का –
उत्तर: सुबह साढ़े पाँच या पौने छह बजे दरवाजा खटखटाने से नींद टूट गई और किसी ने बड़ी तेज आवाज में बोला।
२. साठ पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसे जमा करवाने का-
उत्तर: जब पिता ने साठ पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसे जमा करवाने की बात कही, तो यह सुनकर दोनों भाई भावुक हो गए और वहाँ रुक नहीं सके। वे कमरे में जाकर देर तक फूट-फूटकर रोते रहे।
प्रश्न 5.
पर जो असल गहना है वह तो है’ इस वाक्य से अभिप्रेत भाव लिखिए।
उत्तर: पर जो असल गहना है वह तो है’ इस वाक्य से अभिप्रेत भाव लिखिए।सोने-चाँदी, हीरे-मोती जैसे गहने स्त्री के केवल बाहरी शृंगार होते हैं और ये अस्थायी होते हैं। स्त्री का वास्तविक गहना उसका पति होता है, जो जीवन भर उसका साथ निभाता है।
प्रश्न 6.
कुरते के प्रसंग से शास्त्री जी के इन गुणों (स्वभाव) का पता चलता है: १. _____________ १. _____________
उत्तर: १. सादगी
२. ईमानदारी
प्रश्न 7.
पाठ में प्रयुक्त परिमाणों की सूची तैयार कीजिए:
a. _____________ b. _____________
उत्तर: a. ग्राम, किलोमीटर, पैसे। साढ़े (पाँच), पौने (छह)।
b. पल, मिनट, बजे, सप्ताह, महीना।
प्रश्न 8.
‘पर’ शब्द के दो अर्थ लिखकर उनका स्वतंत्र वाक्य में प्रयोग कीजिए। १. _____________ १. _____________
उत्तर: a. पर-अर्थ: पक्षी का पंख, डैना।
वाक्य: गिद्ध के पर बहुत बड़े और भारी होते हैं।
b. पर-अर्थ: लेकिन, परंतु।
वाक्य: सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी, पर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
1. करामत अली गाय अपनी घर लाई।
उत्तर: करामत अली गाय अपने घर ले आए।
2. उसने गाय की पीठ पर डंडे बरसाने नहीं चाहिए थी।
उत्तर: उसे गाय की पीठ पर डंडे नहीं बरसाने चाहिए थे।
3. करामत अली ने रमजानी पर गाय के देखभाल का जिम्मेदारी सौंपी।
उत्तर: करामत अली ने रमजानी पर गाय की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी।
4. आचार्य अपनी शिष्यों को मिलना चाहते थे।
उत्तर: आचार्य अपने शिष्यों से मिलना चाहते थे।
5. घर में तख्ते के रखे जाने का आवाज आता है।
उत्तर: घर में तख्ता रखे जाने की आवाज आती है।
6. लड़के के तरफ मुखातिब होकर रामस्वरूप ने कोई कहना चाहा।
उत्तर: लड़के की तरफ मुखातिब होकर रामस्वरूप ने कुछ कहना चाहा।
7. सिरचन को कोई लड़का-बाला नहीं थे।
उत्तर: सिरचन को कोई बाल-बच्चा नहीं था।
8. लक्ष्मी की एक झूब्बेदार पूँछ था।
उत्तर: लक्ष्मी की एक झब्बेदार पूँछ थी।
9. कन्हैयालाल मिश्र जी बिड़ला के पुस्तक को पढ़ने लगे।
उत्तर: कन्हैयालाल मिश्र जी बिड़ला की पुस्तक पढ़ने लगे।
10. डॉ. महादेव साहा ने बाजार से नए पुस्तक को खरीदा।
उत्तर: डॉ. महादेव साहा ने बाजार से नई पुस्तक खरीदी।
11. लेखक गोवा को गए उनकी साथ साढू साहब भी थे।
उत्तर: लेखक गोवा गए और उनके साथ उनके साढू साहब भी थे।
12. टिळक जी ने एक सज्जन के साथ की हुई व्यवहार बराबर थी।
उत्तर: टिळक जी द्वारा एक सज्जन के साथ किया हुआ व्यवहार सही था।
13. रंगीन फूल की माला बहोत सुंदर लग रही थी।
उत्तर: रंगीन फूलों की माला बहुत सुंदर लग रही थी।
14. बूढ़े लोग लड़के और कुछ स्त्रियाँ कुएँ पर पानी भर रहे थे।
उत्तर: बूढ़े, लड़के और कुछ स्त्रियाँ कुएँ से पानी भर रहे थे।
15. लड़का, पिता जी और माँ बाजार को गई।
उत्तर: लड़का, पिताजी और माँ बाजार गए।
16. बरसों बाद पंडित जी को मित्र का दर्शन हुआ।
उत्तर: बरसों बाद पंडित जी को मित्र के दर्शन हुए।
17. गोवा के बीच पर घूमने में बड़ी मजा आई।
उत्तर: गोवा के बीच पर घूमने में बड़ा मजा आया।
18. सामने शेर देखकर यात्री का प्राण मानो मुरझा गया।
उत्तर: सामने शेर देखकर यात्री के प्राण मानो मुरझा गए।
19. करामत अली के आँखों में आँसू उतर आई।
उत्तर: करामत अली की आँखों में आँसू उतर आए।
20. मैं मेरे देश को प्रेम करता हूँ।
उत्तर: मैं अपने देश को प्यार करता हूँ।
Answer by Dimpee Bora