Chapter 11

1. प्रश्न: कविता ‘समता की ओर’ के कवि का नाम क्या है?

उत्तर: इस कविता के कवि मुकुटधर पांडेय हैं।


2. प्रश्न: शिशिर ऋतु में प्रकृति का क्या हाल हो जाता है?

उत्तर: शिशिर ऋतु में प्रकृति द्युतिहीन (चमकहीन) हो जाती है और धरती पर कुहासा छा जाता है।


3. प्रश्न: शिशिर ऋतु किस ऋतु के बाद आती है?

उत्तर: शिशिर ऋतु हेमंत ऋतु के बाद आती है।


4. प्रश्न: तालाबों में कमल के पत्ते कैसे प्रतीत होते हैं?

उत्तर: वे ठंड के कारण बिलखाते हुए प्रतीत होते हैं, जैसे अन्यायी राजा के दंड से लोग दुखी होते हैं।


5. प्रश्न: रात्रि में श्वान और सियार क्या करते हैं?

उत्तर: वे चिल्लाकर बार-बार रोते हैं।


6. प्रश्न: आधी रात को बाहर निकलने वाला व्यक्ति कैसा अनुभव करता है?

उत्तर: वह आकाश की शून्यता देखकर भयभीत हो जाता है।


7. प्रश्न: चंद्रमा और तारे कैसे दिखते हैं?

उत्तर: चंद्रमा पांडु वर्ण (फीके पीले रंग) का हो गया है और तारे मलीन (धुंधले) हो गए हैं।


8. प्रश्न: शिशिर ऋतु का सबसे अधिक कष्ट किसे होता है?

उत्तर: इसका सबसे अधिक कष्ट गरीब और दीन-दरिद्र लोगों को होता है।


9. प्रश्न: अमीर लोग शिशिर ऋतु में क्या खाते हैं?

उत्तर: अमीर लोग हलुवा-पूड़ी, दूध-मलाई आदि खाते हैं।


10. प्रश्न: निर्धनों को क्या खाने को मिलता है?

उत्तर: निर्धनों को सूखी रोटी भी नहीं मिलती, न ही सब्जी।


11. प्रश्न: अमीर लोग क्या पहनते हैं?

उत्तर: वे कीमती रंगीन शाल और दुशाले पहनते हैं।


13. प्रश्न: पहले के समय में प्रकृति कैसी थी?

उत्तर: पहले प्रकृति माता के समान थी, जो सबका पालन-पोषण करती थी।


14. प्रश्न: कविता का मुख्य संदेश क्या है?

उत्तर: कविता का मुख्य संदेश है कि धनवानों को निर्धनों की सहायता करनी चाहिए और समाज में समानता होनी चाहिए।


15. प्रश्न: कवि ने भाईचारे के संदर्भ में क्या कहा है?

उत्तर: कवि ने कहा है कि भाई का भाई पर उपकार होना चाहिए, यही मानवता और समता है।

Answer by Dimpee Bora