Chapter 10



1. सिरचन को खेत-खलिहान में काम पर क्यों नहीं बुलाया जाता था?

उत्तर:  क्योंकि लोग उसे बेकार, मुफ्तखोर और कामचोर समझते थे।


2. सिरचन की पहले कैसी प्रतिष्ठा थी?

उत्तर: पहले बाबू लोग खुद उससे काम के लिए खुशामद करते थे।


3. सिरचन का मुख्य काम क्या था?

उत्तर: शीतलपाटी, चिक, आसनी, रस्सी आदि बनाना – पारंपरिक हस्तशिल्प।


4. .सिरचन काम करते समय कैसा व्यवहार करता था?

उत्तर: वह तन्मयता से काम करता था और बाधा पड़ने पर नाराज़ हो जाता था।


5.. लोग सिरचन को चटोर क्यों कहते थे?

उत्तर: उसे अच्छे खाने की अपेक्षा रहती थी, तभी वह खुशी से काम करता था।


6. सिरचन के बिना गाँव में कौन-से काम नहीं हो सकते थे?

उत्तर: मोढ़े, चिक, शीतलपाटी, टोपी, रस्सी, आदि का निर्माण।


7. सिरचन को काम के बदले क्या दिया जाता था?

उत्तर: पेट भर भोजन और कभी-कभी पुराने कपड़े।


8. मानू की विदाई पर सिरचन को क्यों बुलाया गया?

उत्तर: क्योंकि उसका दूल्हा चिक और शीतलपाटी की माँग कर चुका था।


9. माँ ने सिरचन को क्या वादा किया था?

उत्तर: असली मोहर छापवाली धोती देने का।


10. सिरचन काम में क्यों जुट गया?

उत्तर:   वह मानू दीदी से आत्मीय लगाव रखता था।


11. मंझली भाभी ने क्या व्यंग्य किया?

उत्तर:  कि मोहर छापवाली धोती से ही अच्छी चीज बनती है?


12. सिरचन ने मंझली भाभी को क्या जवाब दिया?

 उत्तर: "मोहर छाप धोती के साथ रेशमी कुरता देने पर भी ऐसा न बनता।"


13. सिरचन को खाने में क्या मिला?

उत्तर  सिर्फ चिउरा और गुड़।


14. बुंदिया देने में मंझली भाभी ने कैसी बेरुखी दिखाई?

उत्तर:  बुंदिया फेंक दी और व्यंग्यपूर्वक व्यवहार किया।


15. सिरचन ने चाची से क्या माँगा?

उत्तर::  गमकौआ जर्दा।


16. चाची ने कैसा व्यवहार किया?

उत्तर: अपमानजनक बात कही – "चटोर कहीं के!"


17. इस अपमान के बाद सिरचन ने क्या किया?

 उत्तर:  चुपचाप अपना सामान समेटा और काम अधूरा छोड़कर चला गया।


18. माँ ने मानू को कैसे समझाया?

उत्तर:  "मेले से खरीदकर भेज दूँगी, जी छोटा मत कर।"


19. सिरचन कहाँ बैठा मिला?

 उत्तर: फटी हुई शीतलपाटी पर लेटा, गहरी सोच में।


20. सिरचन ने काम छोड़ने की क्या वजह बताई?

 उत्तर: अपमान और अपनी मरी हुई पत्नी की याद।


21. सिरचन ने किस चीज़ की कसम खाई?

 उत्तर: अपनी पत्नी की चुनी शीतलपाटी को छूकर – अब नहीं काम करूँगा।


22. मानू ने अधूरी चिक को क्या किया?

 उत्तर: उत्तर:  उसे बड़े जतन से ससुराल ले जाने लगी।


23. लेखक का उस समय क्या मनोभाव था?

 उत्तर: उसे गुस्सा आया और सिरचन को कामचोर-चटोर कहने का मन हुआ।


24. स्टेशन पर सिरचन क्या लेकर आया?

 उत्तर: चिक, शीतलपाटी और एक जोड़ी आसनी।


25. मानू ने उसे क्या देना चाहा?

 उत्तर:  मोहर छापवाली धोती का दाम।


26. सिरचन ने पैसे क्यों नहीं लिए?

 उत्तर: वह मानू को दीदी मानता था और काम को सेवा समझकर किया।


27. मानू की क्या प्रतिक्रिया थी?

 उत्तर: वह फूट-फूटकर रोने लगी।


28. सिरचन द्वारा दी गई वस्तुओं की विशेषता क्या थी?

 उत्तर: बेहतरीन कारीगरी, रंगीन सुतलियों का अद्भुत काम।


29. लेखक ने सिरचन के काम को देखकर क्या महसूस किया?

 उत्तर:  पहली बार ऐसी उत्कृष्ट कारीगरी देखी, अभिभूत हो गया।

30. इस कहानी से क्या संदेश मिलता है?

 उत्तर: कलाकार की आत्मा और सम्मान उसकी रचना में बसती है; उ

से ठेस पहुँचाने से उसका मन टूट जाता है। समाज को श्रम और कला का आदर करना चाहिए।

ANSWA BY BARASHA BORA