Chapter 3

वाह रे ! हमदर्द


1. लेखक किस भाषण को सुनकर लौट रहा था?

लेखक पूँजीवादी और समाजवादी अर्थव्यवस्था पर भाषण सुनकर लौट रहा था।


2. लेखक किस वाहन पर था?

उत्तर: लेखक साइकिल पर था।


3. लेखक की टक्कर किससे हुई?

उत्तर: एक कार से।


4. लेखक को चोट कहाँ लगी?

उत्तर: लेखक की एक टाँग टूट गई।

5. लेखक को होश कहाँ आया?


 लेखक को होश सार्वजनिक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में आया।


6. लेखक की दूसरी टाँग किस प्रकार लटकी हुई थी?

उत्तर: दूसरी टाँग रेत की थैली के सहारे एक स्टैंड पर लटकी हुई थी।


7. लेखक ने किस नए मुहावरे का जन्म किया?

उत्तर: "टाँग का टूटना" यानी सार्वजनिक अस्पताल में कुछ दिन रहना।


8. लेखक को अस्पताल शब्द क्यों डरावना लगा?

उत्तर: क्योंकि अस्पताल अपने-आप में खतरनाक होता है, और "सार्वजनिक" शब्द जुड़ने से वह और भी डरावना हो जाता है।


9. लेखक को अपनी टाँग से ज्यादा किस बात की चिंता हुई?

उत्तर: मिलने-जुलने वालों की, जो हमदर्दी जताने आएँगे।


10. जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड में क्या अंतर बताया गया है?

उत्तर: जनरल वार्ड में समय निर्धारित होता है, जबकि प्राइवेट वार्ड खुला निमंत्रण बन जाता है — जब चाहे आओ।


11. लेखक के अनुसार लोग मिलने क्यों आते हैं?

उत्तर: कुछ औपचारिकता निभाने, कुछ बदला चुकाने और कुछ सिर्फ दिखावे के लिए।


12. लेखक को क्यों लगा कि उसकी दूसरी टाँग भी टूट गई?

उत्तर: मिलने वालों की भीड़ और परेशानियों के ख्याल से।


13. सबसे पहले कौन मिलने आए?

उत्तर: वे लोग जिनकी टाँग कभी टूटी थी और लेखक उनसे मिलने गया था।


14. इन मिलने वालों की हमदर्दी में क्या छिपा होता है?

उत्तर: एक संदेश – "देख बेटा, वक्त सब पर आता है।"


15. लेखक ने एक दिन क्या निश्चय किया?

उत्तर: कि आज कोई भी आए, वह आँख नहीं खोलेगा।


16. ऑफिस के बड़े बाबू ने लेखक को क्यों हिलाया?

उत्तर: ताकि लेखक उन्हें देख ले और उनकी औपचारिकता पूरी हो जाए।


17. जब लेखक ने आँख नहीं खोली तो बड़े बाबू ने क्या किया?

उत्तर: उन्होंने लेखक की टूटी टाँग को दबाया।


18. लेखक ने कैसे प्रतिक्रिया दी?

उत्तर: दर्द के मारे चीख पड़ा और आँख खोल दी।


19. सोनाबाई किसके साथ आई?

उत्तर: अपने चार बच्चों के साथ।


20. सोनाबाई ने बच्चों से क्या कहा?

उत्तर: “ये देखो चाचा जी!” – जैसे चिड़ियाघर में जानवर दिखाते हैं।

21. बच्चों ने वार्ड में क्या किया?

उत्तर: कोई कुर्सी पर चढ़ गया, कोई मेज पर, एक बच्ची दवा की शीशी लेकर नाचने लगी।


22. सोनाबाई के बेटे ने लेखक की टाँग के साथ क्या किया?

उत्तर: रेती की थैली पर बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करने लगा।


23. बच्ची ने क्या गिरा दिया?

उत्तर: दवा की शीशी।


24. सोनाबाई ने दवा गिरने पर क्या कहा?

उत्तर: "दवा गिरना शुभ होता है। दवा गई समझो बीमारी गई।"


25. सोनाबाई विदा लेते समय क्या बोली?

उत्तर: "फिर आऊँगी।"


Answar By Barasha Bora