Chapter 13
वायरस और एंटीवायरस
अतिलघुत्रात्मक प्रश्नः
प्रश्न 1. कंप्यूटर वायरस की परिभाषा दीजिए।
उत्तर: कंप्यूटर वायरस एक हानिकारक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो खुद की प्रतियां बनाकर अन्य प्रोग्राम्स या सिस्टम को संक्रमित करता है और हानि पहुँचाता है।
प्रश्न 2. कंप्यूटर वायरस के प्रसार के विभिन्न माध्यम कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
-
ईमेल अटैचमेंट
-
यूएसबी ड्राइव
-
इंटरनेट से डाउनलोड की गई फाइलें
-
संक्रमित सॉफ़्टवेयर
-
नेटवर्क के माध्यम से
प्रश्न 3. एंटीवायरस सॉफ्टवेयर प्रोग्राम क्या है?
उत्तर: एंटीवायरस एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर सिस्टम में मौजूद वायरस और मैलवेयर को पहचान कर उन्हें हटाता है तथा सिस्टम को सुरक्षित रखता है।
प्रश्न 4. सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले 5 एंटीवायरस सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के नाम लिखो।
उत्तर:
-
Quick Heal
-
Norton Antivirus
-
Avast Antivirus
-
Kaspersky
-
AVG Internet Security
प्रश्न 5. कंप्यूटर को वायरस से सुरक्षित रखने के मुख्य स्टेप कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
-
फायरवॉल इनस्टॉल करना
-
एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इनस्टॉल और अपडेट करना
-
एंटी-स्पाइवेयर का प्रयोग
-
जटिल पासवर्ड का उपयोग
-
ब्राउज़र की सुरक्षा सेटिंग्स चेक करना
प्रश्न 6. फायरवॉल के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
-
सॉफ्टवेयर फायरवॉल
-
हार्डवेयर फायरवॉल
लघुत्रात्मक प्रश्न उत्तर:
प्रश्न 1. सॉफ्टवेयर कैसे अपडेट किया जाता है? संक्षेप में समझाइए।
उत्तर: सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए उपयोगकर्ता संबंधित सॉफ्टवेयर को खोलता है और उसमें दिए गए "Check for Updates" या "Update Now" विकल्प का उपयोग करता है। इंटरनेट से कनेक्ट होने पर सॉफ्टवेयर नवीनतम संस्करण डाउनलोड करके स्वचालित रूप से इंस्टॉल करता है।
प्रश्न 2. वायरस सुरक्षा सॉफ्टवेयर के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए उदाहरण दीजिए।
उत्तर: वायरस सुरक्षा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर सिस्टम को वायरस, मालवेयर, स्पायवेयर आदि से बचाता है और उनकी पहचान करके उन्हें हटाता है। उदाहरण: Quick Heal, Norton, Avast आदि।
प्रश्न 3. वायरस एवं एंटीवायरस में विभिन्न अंतर लिखो।
उत्तर:
विषय | वायरस | एंटीवायरस |
---|---|---|
प्रकृति | हानिकारक सॉफ्टवेयर | सुरक्षा सॉफ्टवेयर |
कार्य | सिस्टम को संक्रमित करना | वायरस को पहचानना व हटाना |
परिणाम | डेटा नुकसान, सिस्टम धीमा | सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करता है |
प्रश्न 4. कंप्यूटर वायरस से सुरक्षित कैसे हुआ जा सकता है? किन्हीं दो तरीकों को संक्षेप में समझाइए।
उत्तर:
-
एंटीवायरस इंस्टॉल करना: यह हानिकारक सॉफ्टवेयर का पता लगाता है और उन्हें हटाता है।
-
फायरवॉल का उपयोग: यह अनधिकृत एक्सेस को रोकता है और नेटवर्क सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
निबंधात्मक प्रश्न उत्तर:
प्रश्न 1. कंप्यूटर वायरस से सुरक्षा के प्रमुख तरीकों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर: कंप्यूटर वायरस से सुरक्षा के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:
-
एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें: यह वायरस का पता लगाता है और उन्हें नष्ट करता है।
-
फायरवॉल का उपयोग करें: यह बाहरी हमलों को रोकता है।
-
सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें: अद्यतन सॉफ्टवेयर में सुरक्षा सुधार होते हैं।
-
एंटी-स्पायवेयर का उपयोग करें: यह निजी जानकारी की चोरी को रोकता है।
-
सुरक्षित पासवर्ड का प्रयोग करें: मजबूत पासवर्ड से सुरक्षा बढ़ती है।
-
USB और ईमेल स्कैन करें: वायरस फैलने के सामान्य माध्यम होते हैं।
-
संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें: इससे स्पैम या ट्रोजन आ सकते हैं।
इन सभी उपायों से कंप्यूटर प्रणाली अधिक सुरक्षित रहती है।
प्रश्न 2. वायरस एवं एंटीवायरस को विस्तृत रूप से समझाइए।
उत्तर:
वायरस:
कंप्यूटर वायरस एक मैलवेयर है जो स्वयं की प्रतियाँ बनाकर अन्य फाइल्स या प्रोग्राम्स को संक्रमित करता है। यह हार्ड डिस्क डेटा को नष्ट कर सकता है, सिस्टम को धीमा कर सकता है या निजी जानकारी चुरा सकता है। वायरस ईमेल, यूएसबी, डाउनलोड आदि के माध्यम से फैलता है।
एंटीवायरस:
एंटीवायरस सॉफ्टवेयर वायरस की पहचान कर उसे हटाने का कार्य करता है। यह रीयल टाइम स्कैनिंग, ईमेल सुरक्षा, वेब प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएँ देता है। उदाहरण: Avast, Kaspersky, Bitdefender आदि। यह कंप्यूटर को वायरस से होने वाले नुकसान से बचाता है।