Chapter 9                                          चुनिंदा शेर


 1. कवि आँसुओं को किससे छुपाने की बात करता है?

उत्तर: हँसी और मुखौटे से।

 2. फकीरों की दुआओं में क्या असर होता है?

उत्तर: वे आँसुओं से खुशबू बाँटने की शक्ति देती हैं।

3. नदी को माँ कहकर पूजनेवालों से कवि क्या कहता है?

उत्तर: कि वे नदी को खंगालकर देखें, उसमें लाशें भी मिलती हैं।

4. जब पानी सिर से गुजर जाता है, तो क्या होता है?

उत्तर: तब व्यक्ति के सीने में नई आग लग जाती है।

 5. कवि ने आँखों में किसे बताया है?

उत्तर: बहुत बाढ़।

6.  कवि जीवन को किससे जोड़ता है?

उत्तर: अषाढ़ से (जिसमें कठिनाइयाँ नहीं हैं)।

7. सड़क ने कवि के पैरों की उँगलियों में क्या देखा?

उत्तर: कड़कती धूप में सीने पर बिजलियाँ।

8. साँस कवि को कैसी लगती है?

उत्तर: पराए धन जैसी।

9. कवि साँस की तुलना किससे करता है?

उत्तर: साहूकार के घर गिरवी रखे कंगन से।

10. किसी का सर खुला और किसी के पाँव बाहर — यह किसकी ओर संकेत करता है?

उत्तर: जीवन की विषमता और गरीबी की ओर।

11. कवि ने आँसुओं को छुपाने का उपाय किस प्रकार सुझाया है?

उत्तर: आँसुओं को छुपाने के लिए चेहरे पर हँसी और नया मुखौटा लगाने की बात कही है।

12. ‘फकीरों की दुआ’ और ‘आँख से इत्र बाँटने का हुनर’ का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: इसका आशय है कि गरीबों और दुखी लोगों की दुआओं में भी एक शक्ति होती है, जो दूसरों के जीवन में खुशबू और भलाई फैला सकती है।

13. नदी को माँ कहकर पूजनेवालों से कवि ने क्यों सवाल किया?

उत्तर: क्योंकि नदी पवित्र मानी जाती है, परंतु उसमें लाशें भी बहाई जाती हैं। कवि यह विरोधाभास दिखाना चाहता है।

14. ‘पानी सिर से गुजरना’ का भाव क्या है?

उत्तर: जब कठिनाइयाँ या संकट अपनी सीमा से अधिक हो जाएँ, तब व्यक्ति विद्रोह और आक्रोश की आग में जलने लगता है।

15. कवि ने जीवन को “अषाढ़ नहीं” क्यों कहा?

उत्तर: क्योंकि कठिनाइयों और दुःखों के बावजूद जीवन कुशल है और जीने योग्य है।

16. सड़क और पैरों के चित्र से कवि ने क्या संदेश दिया है?

उत्तर: कि कठिन संघर्ष और तपिश से भरे जीवन में इंसान का अस्तित्व झुलसता है।

 17. साँस को गिरवी कंगन से क्यों तुलना की गई है?

उत्तर: जैसे गिरवी रखी चीज़ अपनी नहीं होती, वैसे ही साँस भी असुरक्षित और पराई सी लगती है।

18. “किसी का सर खुला है तो किसी के पाँव बाहर हैं” – व्याख्या कीजिए।

उत्तर: यह जीवन की असमानताओं का चित्रण है, जहाँ किसी के पास सबकुछ नहीं होता, किसी के पास कुछ की कमी रहती है।

19. मजदूर को कवि ने किस रूप में चित्रित किया है?

उत्तर: मजदूर भले ही निरक्षर था, लेकिन अपने भीतर वह प्रतिदिन एक किताब लिखता था यानी उसका जीवन स्वयं एक गाथा था।

20. कवि ने मजदूर की निरक्षरता के बावजूद उसे क्यों महत्वपूर्ण बताया?

उत्तर: क्योंकि उसका जीवन, संघर्ष और अनुभव स्वयं ज्ञान का स्रोत था।

21. ‘डैना’ का अर्थ बताइए।

उत्तर: पंख।

22. ‘अवांछित’ का अर्थ क्या है?

उत्तर: जिसकी इच्छा न की गई हो।

23. ‘भरभराकर’ का क्या अर्थ है?

उत्तर: तेजी से।

24. ‘निहायत’ शब्द का अर्थ है?

उत्तर: अत्यधिक, पूरी तरह।

25. ‘निजात’ शब्द का अर्थ लिखिए।

उत्तर: छुटकारा।

26. ‘क्षत-विक्षत’ का क्या अर्थ है?

उत्तर: बुरी तरह घायल, लहू-लुहान।

27. ‘राजदार’ शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर: भेद जानने वाला।

28. ‘मंशा’ का अर्थ लिखिए।

उत्तर: इच्छा।

29. ‘चट्टानों पर फूल खिलाना’ का अर्थ बताइए।

उत्तर: कठिन परिश्रम से खुशहाली प्राप्त करना।

 30. ‘सिर से पानी गुजर जाना’ का क्या मतलब है?

उत्तर: संकट की चरम सीमा तक पहुँचना, संयम समाप्त होना।

Answer by Dimpee Bora