Chapter- 3                     इनाम      

 

प्र.1. शांति बुआ किसके लिए आई थीं?

उ. शांति बुआ अपने पनीर मटर के लिए आई थीं।


प्र.2. पनीर मटर का क्या हुआ था?

उ. उसमें मच्छर गिर गए थे, इसलिए फेंक दिया गया।


प्र.3. रामानुज किसके लिए आए थे?

उ. वे अपनी मिठाई लेने आए थे।


प्र.4. मिठाई किसने खा ली थी?

उ. लेखक के घर वालों ने मिठाई खा ली थी।


प्र.5. मिठाई खाने का क्या बहाना बनाया गया?

उ. कहा गया कि कल तीन-चार मित्र आ गए थे और बाजार जाने का समय नहीं मिला, इसलिए मिठाई खा ली।


प्र.6. मिठाई के समय रामानुज ने पहले क्या कहा था?

उ. उन्होंने कहा था कि वे लेखक में और अपने में कोई भेद नहीं मानते।


प्र.7. साग लेने कौन आया था?

उ. चक्रवर्ती साग लेने आए थे।


प्र.8. साग न मिलने का क्या कारण बताया गया?

उ. कहा गया कि बारिश के कारण बाजार नहीं जा सके, इसलिए पुराना साग ही खा लिया।


प्र.9. "जैसा उन्होंने खावा वैसा हमने" – इसका क्या अर्थ है?

उ. दूसरों ने जो खाया, वही हमने भी खा लिया — यह सफाई देने के लिए कहा गया।


प्र.10. रमा ने किस चीज़ के बारे में पूछा?

उ. उसने अपने पराठों के बारे में पूछा।


प्र.11. विमला ने पराठों के बारे में क्या कहा?

उ. उसने कहा कि एक साधु आए थे, उन्हें पराठे दे दिए।


प्र.12. विमला साधु-संतों में विश्वास करती थी क्या?

उ. नहीं, वह साधु-संतों में विश्वास नहीं करती थी।


प्र.13. फिर भी उसने साधु को पराठे क्यों दिए?

उ. ताकि वह मोहल्ले को परेशान न करे।


प्र.14. साधु को पराठे देने का बहाना क्या बनाया गया?

उ. कहा गया कि पराठे रमा की ओर से दिए हैं और उसके घर का पता भी बता दिया गया।


प्र.15. विमला के अनुसार साधु आगे क्या करेगा?

उ. वह रमा के घर आकर आशीर्वाद देगा और भोजन मांगेगा।


प्र.16. लेखक ने मोहल्ले के समाचारों की तुलना किससे की?

उ. बीमारी की तरह फैलने वाली चीज़ से।


प्र.17. अब लेखक के घर के पास कौन नहीं फटकता?

उ. मोहल्ले के लोग।


प्र.18. "उदरस्थ करना" का अर्थ क्या है?

उ. खाना या पेट में डाल लेना।


प्र.19. "दरख्वास्त" शब्द का अर्थ क्या है?

उ. अर्ज़ या प्रार्थना-पत्र।


प्र.20. "भंभड़" शब्द का अर्थ क्या है?

उ. शोरशराबा।


प्र.21. "अमानत" शब्द का अर्थ क्या है?

उ. धरोहर।


प्र.22. "जुगाड़" शब्द का क्या अर्थ है?

उ. व्यवस्था या प्रबंध।


प्र.23. “जली-कटी सुनाना” मुहावरे का अर्थ क्या है?

उ. खरी-खोटी सुनाना।


प्र.24. “मिसरी घोलकर बोलना” का अर्थ क्या है?

उ. मीठी-मीठी बातें करना।


प्र.25. “ख्याली पुलाव पकाना” का अर्थ क्या है?

उ. कल्पना में खोए रहना या स्वप्नरंजन करना।


प्र.26. “ऐरे गैरे नत्थू खीरे” कहावत का अर्थ क्या है?

उ. महत्त्वहीन या सामान्य व्यक्ति।


प्र.27. कहानी का मुख्य विषय क्या है?

उ. पड़ोसियों की कपट, स्वार्थ और दिखावे की प्रवृत्ति पर व्यंग्य।


प्र.28. लेखक ने “मोहल्ले में समाचार उड़ती बीमारी की भाँति फैलते हैं” क्यों कहा?

उ. क्योंकि लोग एक-दूसरे की बातें तुरंत फैलाते हैं।


प्र.29. कहानी की भाषा शैली कैसी है?

उ. हास्य और व्यंग्यपूर्ण।


प्र.30. इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?

उ. दूसरों की चीज़ों का सम्मान करना चाहिए और झूठे बहाने नहीं बनाने चाहिए।  

Answer by Dimpee Bora