समकालीन विशव में अमरीकी वर्चस्व

अध्याय 3

1. वर्चस्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

(क) इसका अर्थ किसी एक देश की अगुआई या प्राबल्य है।

(ख) इस शब्द का इस्तेमाल प्राचीन यूनान में एथेंस की प्रधानता को चिह्नित करने के लिए किया जाता था।

(ग) वर्चस्वशील देश की सैन्यशक्ति अजेय होती है।

(घ) वर्चस्व की स्थिति नियत होती है। जिसने एक बार वर्चस्व कायम कर लिया उसने हमेशा के लिए वर्चस्व कायम कर लिया।

उत्तरः


2. समकालीन विश्व व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन- -सा कथन गलत है?

(क) ऐसी कोई विश्व-सरकार मौजूद नहीं जो देशों के व्यवहार पर अंकुश रख सके।

(ख) अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अमरीका की चलती है।

(ग) विभिन्न देश एक-दूसरे पर बल-प्रयोग कर रहे हैं।

(घ) जो देश अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हैं उन्हें संयुक्त राष्ट्रसंघ कठोर दंड देता है।

उत्तरः


3. 'ऑपरेशन इराकी फ्रीडम' (इराकी मुक्ति अभियान) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ग़लत है?

(क) इराक पर हमला करने के इच्छुक अमरीकी अगुआई वाले गठबंधन में 40 से ज्यादा देश शामिल हुए।

(ख) इराक पर हमले का कारण बताते हुए कहा गया कि यह हमला इराक को सामूहिक संहार के हथियार बनाने से रोकने के लिए किया जा रहा है।

(ग) इस कार्रवाई से पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ की अनुमति ले ली गई थी।

(घ) अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन को इराकी सेना से तगड़ी चुनौती नहीं मिली।

उत्तरः


4. इस अध्याय में वर्चस्व के तीन अर्थ बताए गए हैं। प्रत्येक का एक-एक उदाहरण बतायें। ये उदाहरण इस अध्याय में बताए गए उदाहरणों से अलग होने चाहिए।

उत्तरः


5. उन तीन बातों का जिक्र करें जिनसे साबित होता है कि शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद अमरीकी प्रभुत्व का स्वभाव बदला है और शीतयुद्ध के वर्षों के अमरीकी प्रभुत्व की तुलना में यह अलग है।

उत्तरः


6. निम्नलिखित में मेल बैठायें

(1) ऑपरेशन इनफाइनाइट रीच

(2) ऑपरेशन इंड्यूरिंग फ्रीडम

(3) ऑपरेशन डेजर्ट स्टार्म

(4) ऑपरेशन इराकी फ्रीडम

        (क) तालिबान और अल-कायदा के खिलाफ जंग

        (ख) इराक पर हमले के इच्छुक देशों

        (ग) सूडान पर मिसाइल से हमला

        (घ) प्रथम खाड़ी युद्ध ।

उत्तरः


7. अमरीकी वर्चस्व की राह में कौन-से व्यवधान हैं। आपके जानते इनमें से कौन-सा व्यवधान आगामी दिनों में सबसे महत्त्वपूर्ण साबित होगा ?

उत्तरः


8. भारत-अमरीका समझौते से संबंधित बहस के तीन अंश इस अध्याय में दिए गए हैं। इन्हें पढ़ें और किसी एक अंश को आधार मानकर पूरा भाषण तैयार करें जिसमें भारत-अमरीकी संबंध के बारे में किसी एक रुख का समर्थन किया गया हो।

उत्तरः


9. " यदि बड़े और संसाधन संपन्न देश अमरीकी वर्चस्व का प्रतिकार नहीं कर सकते तो यह मानना अव्यावहारिक है कि अपेक्षाकृत छोटी और कमजोर राज्येतर संस्थाएँ अमरीकी वर्चस्व का कोई प्रतिरोध कर पाएंगी।" इस कथन की जाँच करें और अपनी राय बताएँ ।

उत्तरः



Type By- Bikash Bora