Chapter 6

 प्रश्नवस्तुनिष्ठ

1. जयशंकर प्रसाद का जन्म हुआ

(क) 1880 ई.

(ख) 1889 ई.

(ग) 1888 ई.

(घ) 1890 ई.

उत्तर: (ख) 1889 ई.


2. जयशंकर प्रसाद द्वारा सम्पादित पत्रिका का नाम है-

(क) प्रभा

(ख) माधुरी

(ग) सरस्वती

(घ) इन्दु

उत्तर: (घ) इन्दु


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न -

3. जयशंकर प्रसाद के किन्हीं तीन काव्य संग्रहों के नाम बताइए?

उत्तर: आँसू, लहर, कामायनी


4. ईश्वर की प्रशंसा का राग कौन गा रहा है?

उत्तर: सागर की तरंग मालाएँ


5. मनुष्य के मनोरथ कब पूर्ण होते हैं?

उत्तर: जब ईश्वर की दया होती है


6. अंशुमाली का क्या अर्थ है?

उत्तर: प्रकाश देने वाला या किरणों से युक्त ईश्वर


लघुत्तरात्मक प्रश्न -

7. प्रकृति-पद्मिनी के अंशुमाली से कवि का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: कवि का तात्पर्य यह है कि ईश्वर प्रकृति रूपी कमलिनी को प्रकाश देने वाले सूर्य के समान हैं। वह सम्पूर्ण सृष्टि में प्रेममय प्रकाश का संचार करते हैं।


8. कवि ने ईश्वर को अनादि क्यों कहा है?

उत्तर: क्योंकि ईश्वर का कोई आदि (प्रारंभ) नहीं है। वह सदा से हैं और सदा रहेंगे। वे अनन्त, अजन्मा और सर्वव्यापक हैं।


9. यामिनी में अनूठा पता कौन बता रही है?

उत्तर: तारकागण की ज्योति (सितारों का प्रकाश) यामिनी (रात्रि) में ईश्वर के अनूठे रूप का पता बता रही है।


10. दयानिधि से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: दया का भंडार, अर्थात ईश्वर जो करुणा, कृपा और प्रेम से परिपूर्ण हैं।


1. कृपाराम किस शाखा के चारण कवि थे?

उत्तर: कृपाराम खिड़िया शाखा के चारण कवि थे।


2. कृपाराम के पिता का नाम क्या था?

उत्तर: उनके पिता का नाम जगराम जी था।


3. कृपाराम किस गाँव के निवासी थे?

उत्तर: वह खराड़ी गाँव (जिला पाली, राजस्थान) के निवासी थे।


 4. कृपाराम को जागीर किसने प्रदान की थी?

उत्तर: सीकर नरेश देवीसिंह एवं उनके पुत्र राव राजा लक्ष्मण सिंह ने।


5. कृपाराम को कौन-कौन सी जागीरें प्राप्त हुईं?

उत्तर: महराजपुरा और लछमणपुरा।


6. कृपाराम का रचनाकाल कौन सा माना जाता है?

उत्तर: उनका रचनाकाल लगभग संवत् 1864 (वि.सं.) माना जाता है।


 7. कृपाराम की प्रमुख रचनाओं के नाम बताइए।

उत्तर:


राजिया रा सोरठा


चालकनेसी (नाटक)


एक अलंकार ग्रंथ

(इनमें से केवल ‘राजिया रा सोरठा’ उपलब्ध है।)


8. 'राजिया' का वास्तविक नाम क्या था?

उत्तर: राजाराम।


9. राजाराम किस कारण दुखी रहता था?

उत्तर: वह निःसंतान था और सोचता था कि मरने के बाद कोई उसका नाम भी नहीं लेगा।


 10. कृपाराम ने 'राजिया रा सोरठा' किसे अमर बनाने के लिए रचे?

उत्तर: अपने सेवक राजाराम (राजिया) को अमर बनाने के लिए।


11. 'राजिया रा सोरठा' में किस भाषा और शैली का प्रयोग हुआ है?

उत्तर: इसमें राजस्थानी भाषा की डिंगल शैली का प्रयोग हुआ है।


12. इस काव्य में कौन-सा छंद प्रयुक्त हुआ है?

उत्तर: सोरठा छंद।


13. ‘राजिया रा सोरठा’ में प्रयुक्त प्रमुख अलंकार कौन-सा है?

उत्तर: वैण सगाई अलंकार।


 14. ‘राजिया रा सोरठा’ की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर:


नीति-बोध


सहजता और सरसता


प्रसाद गुण


लोकप्रियता


डिंगल भाषा


संबोधन शैली


15. संकलित अंश में कवि ने किन बातों पर बल दिया है?

उत्तर:


हिम्मत और पराक्रम का महत्व


मधुर वाणी की शक्ति


अच्छे संग की उपयोगिता


समय पूर्व संकट प्रबंधन की आवश्यकता


गुणों की पूजा की आवश्यकता