Chapter 2


मानव तंत्र

अतिरिक्त प्रश्न उत्तर

प्रश्न.1 कोशिका क्या है?

उत्तर: कोशिका शरीर की मूलभूत संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है, जो सभी जीवों में पाई जाती है। यह जीवन के मूल कार्यों को संपन्न करती है।


प्रश्न.2 किसी तंत्र का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: शरीर के विभिन्न अंगों द्वारा संपादित सामूहिक क्रियाएं तंत्र का निर्माण करती हैं।


प्रश्न.3 सयरणी पेशियाँ क्या करती हैं?

उत्तर: सयरणी पेशियाँ (Sphincters) भोजन, पचित भोजन रस और अवशिष्ट की गति को नियंत्रित करती हैं।


प्रश्न.4 मानव दांतों की स्थिति को क्या कहा जाता है?

उत्तर: मनुष्यों में मसूड़ों और दांतों की स्थिति को गर्तदन्ती (Thecodont) कहा जाता है।


प्रश्न.5 मनुष्य में दांतों का प्रकार क्या होता है?

उत्तर: मनुष्य में दांतों के चार प्रकार होते हैं - कृतंक, रदनक, अग्र-चवर्णक और चवर्णक।


प्रश्न.6 ग्रसनी का क्या कार्य है?

उत्तर: ग्रसनी भोजन को श्वासनली और वायुग्रासनली में सही दिशा में प्रविष्ट होने से रोकने का काम करती है।


प्रश्न.7 आमाशय को कितने भागों में विभक्त किया जाता है?

उत्तर: आमाशय को तीन भागों में विभक्त किया जाता है - कार्डियक, पायलोरिक और फलिस भाग।


प्रश्न.8 छोटी आंत को कितने भागों में बांटा जाता है?

उत्तर: छोटी आंत को तीन भागों में विभक्त किया जाता है - ग्रहणी, अग्रक्षुदांत्र और क्षुदांत्र।


प्रश्न.9 बड़ी आंत के क्या कार्य होते हैं?

उत्तर: बड़ी आंत मुख्य रूप से जल और खनिज लवणों का अवशोषण करती है और अपचित भोजन को मलद्धार से उत्सर्जित करती है।


प्रश्न.10 पाचन तंत्र में कौन-कौन सी ग्रंथियाँ पाई जाती हैं?

उत्तर: पाचन तंत्र में लार ग्रंथि, यकृत और अग्न्याशय जैसी ग्रंथियाँ पाई जाती हैं, जो पाचक रसों का स्त्रावण करती हैं।


प्रश्न.11 श्वसन क्या है?

उत्तर: श्वसन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा गैसों (CO₂ और O₂) का विनिमय पर्यावरण, रक्त और कोशिकाओं के माध्यम से होता है।


प्रश्न.12 मानव श्वसन तंत्र को कितने भागों में विभाजित किया गया है?

उत्तर: मानव श्वसन तंत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है - ऊपरी श्वसन तंत्र, निचला श्वसन तंत्र और श्वसन मांसपेशियाँ।


प्रश्न.13 मध्यपट (Diaphragm) क्या करता है?

उत्तर: मध्यपट श्वसन मांसपेशी है, जिसके संकुचन से वायु फेफड़ों में प्रवेश करती है और शिथिलन द्वारा बाहर निकलती है।


प्रश्न.14 आंतरिक श्वसन का क्या कार्य है?

उत्तर: आंतरिक श्वसन में गैसों का विनिमय कैपिलरी में प्रवाहित रक्त और कोशिकाओं के बीच विसरण के माध्यम से होता है।


प्रश्न.15 रुधिर (Blood) में कितनी प्रकार की कणिकाएँ पाई जाती है

उत्तर: रुधिर में तीन प्रकार की कणिकाएँ पाई जाती हैं - लाल रक्त कणिकाएँ, श्वेत रक्त कणिकाएँ और बिंबाणु।


प्रश्न.16 रक्त परिसंचरण तंत्र में कौन-कौन से अंग होते हैं?

उत्तर: रक्त परिसंचरण तंत्र में प्रमुख रूप से हृदय और रक्त वाहिनियाँ सम्मिलित होती हैं।


प्रश्न.17 रक्त समूह कैसे निर्धारित होते हैं?

उत्तर: रक्त समूहों का निर्धारण ए, बी, एआरएच प्रतिजन की उपस्थिति या अनुपस्थिति के आधार पर होता है।


प्रश्न.18 धमनी और शिरा में अंतर क्या है?

उत्तर: जो रक्त वाहिनियाँ रक्त को हृदय से शरीर के अंगों तक पहुँचाती हैं उन्हें धमनी कहा जाता है, और जो रक्त को शरीर के अंगों से हृदय तक वापस लाती हैं, उन्हें शिरा कहा जाता है।


प्रश्न.19 जनन तंत्र के प्रमुख अंग कौन से होते हैं

उत्तर: नर में जनन अंग होते हैं - वृषण, वृषणकोष, शुक्राणु, और मादा में अंडाशय, अंडाणु और योनि होते हैं।


प्रश्न.20 मानव में प्रजनन प्रक्रिया किस प्रकार होती है?

उत्तर: मानव में द्विलिंग प्रजनन प्रक्रिया होती है जिसमें नर शुक्राणुओं और मादा अंडाणुओं का निर्माण होता है।