Chapter- 2 लेखन कला और शहरी जीवन
प्रश्न 1: शहरी जीवन की शुरुआत कहाँ हुई थी?
उत्तर: शहरी जीवन की शुरुआत मेसोपोटामिया में हुई थी।
प्रश्न 2: मेसोपोटामिया किन दो नदियों के बीच स्थित था?
उत्तर: मेसोपोटामिया फरात (Euphrates) और दज़ला (Tigris) नदियों के बीच स्थित था।
प्रश्न 3: आज मेसोपोटामिया किस देश का हिस्सा है?
उत्तर: आज मेसोपोटामिया इराक गणराज्य का हिस्सा है।
प्रश्न 4: मेसोपोटामिया की सभ्यता किन बातों के लिए प्रसिद्ध थी?
उत्तर: यह सभ्यता संपन्नता, शहरी जीवन, साहित्य, गणित और खगोलविद्या के लिए प्रसिद्ध थी।
प्रश्न 5: मेसोपोटामिया की लेखन-प्रणाली कहाँ-कहाँ फैली?
उत्तर: यह पूर्वी भूमध्यसागरीय प्रदेशों, उत्तरी सीरिया और तुर्की में फैली।
प्रश्न 6: मेसोपोटामिया की भाषा और लिपि में किनके साथ पत्राचार होता था?
उत्तर: विभिन्न राज्यों और मिस्र के फराओ के साथ।
प्रश्न 7: इस विषय में किस संबंध की खोज की गई है?
उत्तर: शहरी जीवन और लेखन के बीच के संबंध की।
प्रश्न 8: लेखन की सतत परंपरा से क्या जानने का प्रयास किया गया है?
उत्तर: इससे प्राप्त प्रतिफलों को जानने का प्रयास किया गया है।
प्रश्न 9: अभिलिखित इतिहास के आरंभ में इस क्षेत्र को क्या कहा जाता था?
उत्तर: सुमेर और अक्कद कहा जाता था।
प्रश्न 10: 2000 ई.पू. के बाद दक्षिणी क्षेत्र को क्या कहा जाने लगा?
उत्तर: बेबीलोनिया कहा जाने लगा।
प्रश्न 11: लगभग 1100 ई.पू. के बाद उत्तर का क्षेत्र क्या कहलाया?
उत्तर: असीरिया कहलाया।
प्रश्न 12: मेसोपोटामिया की पहली जात भाषा कौन-सी थी?
उत्तर: सुमेरियन (सुमेरी) भाषा।
प्रश्न 13: सुमेरी भाषा का स्थान किस भाषा ने लिया?
उत्तर: अक्कदी भाषा ने।
प्रश्न 14: अक्कदी भाषा कब तक प्रचलित रही?
उत्तर: सिकंदर के समय तक।
प्रश्न 15: सिकंदर का शासनकाल कब था?
उत्तर: 336–323 ई.पू.
प्रश्न 16: अरामाइक भाषा का प्रवेश कब शुरू हुआ?
उत्तर: लगभग 1400 ई.पू. से।
प्रश्न 17: अरामाइक भाषा किससे मिलती-जुलती थी?
उत्तर: हिब्रू भाषा से।
प्रश्न 18: अरामाइक भाषा कब व्यापक रूप से बोली जाने लगी?
उत्तर: 1000 ई.पू. के बाद।
प्रश्न 19: क्या अरामाइक भाषा आज भी बोली जाती है?
उत्तर: हाँ, इराक के कुछ भागों में।
प्रश्न 20: मेसोपोटामिया में पुरातत्वीय खोजें कब शुरू हुईं?
उत्तर: 1840 के दशक में।
प्रश्न 21: किन स्थलों पर लंबे समय तक खुदाई हुई?
उत्तर: उरुक और मारी में।
प्रश्न 22: इन खुदाइयों से किन वस्तुओं का अध्ययन संभव हुआ?
उत्तर: इमारतें, मूर्तियाँ, आभूषण, औजार, मुद्राएँ और लिखित दस्तावेज।
प्रश्न 23: यूरोपवासियों के लिए मेसोपोटामिया क्यों महत्वपूर्ण था?
उत्तर: क्योंकि बाइबल में इसका उल्लेख मिलता है।
प्रश्न 24: बाइबल के किस भाग में मेसोपोटामिया का उल्लेख है?
उत्तर: ओल्ड टेस्टामेंट में।
प्रश्न 25: ‘बुक ऑफ जेनेसिस’ में किस स्थान का उल्लेख है?
उत्तर: शिमार का।
प्रश्न 26: ‘शिमार’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: सुमेर की ईंटों से बने शहरों की भूमि।
प्रश्न 27: यूरोपीय विद्वान मेसोपोटामिया को कैसे देखते थे?
उत्तर: अपने पूर्वजों की भूमि के रूप में।
प्रश्न 28: पुरातत्वीय खोजों का एक उद्देश्य क्या था?
उत्तर: ओल्ड टेस्टामेंट की सत्यता सिद्ध करना।
प्रश्न 29: मेसोपोटामिया शब्द किन यूनानी शब्दों से बना है?
उत्तर: मेसोस और पोटैमोस से।
प्रश्न 30: मेसोपोटामिया शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर: दो नदियों के बीच की उपजाऊ भूमि।
Answer by Dimpee Bora