Chapter- 3    अँग्रेजी शासन का भारतीय जनजीवन पर प्रभाव    


1. इस पाठ में किस विषय की चर्चा की गई है?


उत्तर: अँग्रेजी शासन का भारतीय जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की।


2. सन् 1600 ई. से 1757 ई. तक ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्य उद्देश्य क्या था?


उत्तर: व्यापार करना।


3. अंग्रेज भारत से कौन-कौन सी वस्तुएँ खरीदते थे?


उत्तर: कपड़ा, मसाले आदि।


4. अंग्रेज भारत में व्यापार के लिए क्या लेकर आते थे?


उत्तर: सोना और चाँदी।


5. अंग्रेज भारतीय सामान को कहाँ बेचते थे?


उत्तर: विदेशों में।


6. ईस्ट इंडिया कंपनी की आलोचना क्यों होने लगी?


उत्तर: एकतरफा व्यापार के कारण।


7. कंपनी पर किस प्रकार का दबाव डाला गया?


उत्तर: व्यापार के लिए धन भारत से ही जुटाने का।


8. किन युद्धों के बाद अंग्रेजों का बंगाल पर अधिकार हो गया?


उत्तर: प्लासी और बक्सर के युद्धों के बाद।


9. अंग्रेजों को किन क्षेत्रों की दीवानी मिली?


उत्तर: बंगाल, बिहार और उड़ीसा।


10. दीवानी से अंग्रेजों को क्या लाभ हुआ?


उत्तर: भूमिकर वसूलने का अधिकार मिला।


11. अंग्रेजों को व्यापार के लिए धन कहाँ से मिलने लगा?


उत्तर: भारत से ही।


12. अंग्रेजों को प्रशासनिक खर्च की चिंता क्यों नहीं रही?


उत्तर: क्योंकि भूमिकर से पर्याप्त धन मिलने लगा।


13. उस समय शासकों की आय का मुख्य स्रोत क्या था?


उत्तर: भूमिकर (भू-राजस्व)।


14. अंग्रेजों ने सबसे पहले किस पर नियंत्रण स्थापित किया?


उत्तर: भूमिकर व्यवस्था पर।


15. अंग्रेजों ने शुरुआत में किस कर व्यवस्था को चलाया?


उत्तर: स्थानीय कर व्यवस्था को।


16. बाद में अंग्रेजों ने क्या परिवर्तन किया?


उत्तर: कर निर्धारण और संग्रह की नई व्यवस्थाएँ बनाई।


17. अंग्रेजों की कृषि नीतियाँ किन आधारों पर बनी थीं?


उत्तर: सामाजिक व्यवस्था और शासन की आवश्यकताओं पर।


18. प्रमुख भूमि बंदोबस्त कौन-कौन से थे?


उत्तर: जमीदारी, रैयतवाड़ी और महलवाड़ी।


19. पहले दौर में लगान वसूली का अधिकार कैसे दिया जाता था?


उत्तर: ठेकेदारी की नीलामी द्वारा।


20. ठेका किसे मिलता था?


उत्तर: जो सबसे अधिक धन जमा करने का वादा करता था।


21. ठेकेदार किसानों से कैसा व्यवहार करते थे?


उत्तर: शोषण करते थे।


22. ठेकेदारों का मुख्य उद्देश्य क्या होता था?


उत्तर: अधिक से अधिक लगान वसूल करना।


23. अंग्रेजों ने ठेकेदारी व्यवस्था में क्या बदलाव किया?


उत्तर: एक-दो वर्ष के स्थान पर पाँच साला बंदोबस्त किया।


24. पाँच साला बंदोबस्त का उद्देश्य क्या था?


उत्तर: किसानों के शोषण को कम करना।


25. नए ठेकेदारों की जगह किन्हें लगान देने लगे?


उत्तर: पुराने जमींदारों को।


26. लगान नीति में बार-बार बदलाव क्यों किए गए?


उत्तर: राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने के लिए।


27. स्थायी बंदोबस्त कब लागू किया गया?


उत्तर: सन् 1789 में।


28. स्थायी बंदोबस्त कहाँ लागू किया गया?


उत्तर: बंगाल प्रांत में।


29. स्थायी बंदोबस्त किसने लागू किया?


उत्तर: लॉर्ड कार्नवालिस ने।


30. स्थायी बंदोबस्त में भू-राजस्व वसूली का अधिकार किसे दिया गया?


उत्तर: जमींदारों को।

Answer by Dimpee Bora