Chapter- 3 समसामयिक मुद्दे
1. कविता “बच्चे काम पर जा रहे हैं” के कवि कौन हैं?
उत्तर: इस कविता के कवि राजेश जोशी हैं।
2. राजेश जोशी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: उनका जन्म 18 जुलाई 1946 को नरसिंहगढ़, मध्यप्रदेश में हुआ।
3. राजेश जोशी किस प्रकार के कवि माने जाते हैं?
उत्तर: वे हिंदी के प्रमुख प्रगतिशील कवि माने जाते हैं।
4. राजेश जोशी को कौन-सा प्रमुख पुरस्कार मिला?
उत्तर: उन्हें वर्ष 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
5. राजेश जोशी के किसी एक कविता संग्रह का नाम लिखिए।
उत्तर: नेपथ्य में हँसी।
6. कविता “बच्चे काम पर जा रहे हैं” किस संग्रह से ली गई है?
उत्तर: यह कविता नेपथ्य में हँसी संग्रह से ली गई है।
7. कविता की शुरुआत किस दृश्य से होती है?
उत्तर: कोहरे से ढँकी सड़क पर सुबह-सुबह बच्चों के काम पर जाने के दृश्य से।
8. कवि के अनुसार “बच्चे काम पर जा रहे हैं” कैसी पंक्ति है?
उत्तर: यह हमारे समय की सबसे भयानक पंक्ति है।
9. कवि इस पंक्ति को विवरण की तरह क्यों नहीं मानते?
उत्तर: क्योंकि यह केवल सूचना नहीं, बल्कि एक गंभीर सवाल है।
10. कवि के अनुसार यह पंक्ति कैसे लिखी जानी चाहिए?
उत्तर: इसे सवाल की तरह लिखा जाना चाहिए।
11. कवि बच्चों के काम पर जाने पर कौन-सा प्रश्न उठाते हैं?
उत्तर: काम पर क्यों जा रहे हैं बच्चे?
12. कवि गेंदों के बारे में क्या कल्पना करते हैं?
उत्तर: क्या सारी गेंदें अंतरिक्ष में गिर गई हैं?
13. कवि रंग-बिरंगी किताबों के बारे में क्या कहते हैं?
उत्तर: क्या दीमकों ने सारी रंग-बिरंगी किताबों को खा लिया है?
14. कवि खिलौनों के बारे में क्या प्रश्न करते हैं?
उत्तर: क्या सारे खिलौने काले पहाड़ के नीचे दब गए हैं?
15. कवि मदरसों की इमारतों के बारे में क्या पूछते हैं?
उत्तर: क्या किसी भूकंप में सारी मदरसों की इमारतें ढह गई हैं?
16. कवि मैदानों और बगीचों के बारे में क्या कहते हैं?
उत्तर: क्या सारे मैदान, बगीचे और घरों के आँगन अचानक खत्म हो गए हैं?
17. इन सभी प्रश्नों के माध्यम से कवि क्या दर्शाना चाहते हैं?
उत्तर: बच्चों से उनका बचपन छीने जाने की पीड़ा।
18. बच्चों के जीवन से क्या-क्या चीजें गायब होती दिखाई गई हैं?
उत्तर: खेल, किताबें, खिलौने, स्कूल और खुले मैदान।
19. कविता में बच्चों के काम पर जाने को क्यों भयानक कहा गया है?
उत्तर: क्योंकि यह बच्चों के शोषण और मजबूरी को दर्शाता है।
20. कविता का मुख्य विषय क्या है?
उत्तर: बाल श्रम और बच्चों के बचपन का हनन।
21. कवि बच्चों के स्थान पर किसे होना चाहिए काम पर?
उत्तर: बड़ों को काम करना चाहिए, बच्चों को नहीं।
22. कविता समाज की किस समस्या पर चोट करती है?
उत्तर: समाज में फैले बाल श्रम की समस्या पर।
23. कविता में “सुबह-सुबह” शब्द का क्या महत्व है?
उत्तर: यह बच्चों की दिनचर्या की कठोर सच्चाई को दिखाता है।
24. कवि के अनुसार बच्चों की सही जगह क्या है?
उत्तर: स्कूल, खेल का मैदान और घर का आँगन।
25. कविता में प्रश्नों की शैली क्यों अपनाई गई है?
उत्तर: पाठक को सोचने और झकझोरने के लिए।
26. कविता में कल्पनाएँ क्यों भयानक कही गई हैं?
उत्तर: क्योंकि वे बच्चों की दुनिया के पूरी तरह नष्ट होने की कल्पना हैं।
27. कविता किस भावना को सबसे अधिक व्यक्त करती है?
उत्तर: करुणा और चिंता की भावना को।
28. बच्चों के काम पर जाने का असली कारण क्या है?
उत्तर: गरीबी और सामाजिक असमानता।
29. यह कविता हमें क्या संदेश देती है?
उत्तर: बच्चों को काम से नहीं, शिक्षा और खेल से जोड़ना चाहिए।
30. कविता का शीर्षक उपयुक्त क्यों है?
उत्तर: क्योंकि शीर्षक ही कविता की पीड़ा और मुख्य विषय को स्पष्ट कर देता है।
Answer by Dimpee Bora