Chapter- 4      मौसी      


प्रश्न: “मौसी” कहानी के लेखक कौन हैं?

उत्तर: “मौसी” कहानी के लेखक श्री भीष्म साहनी हैं।

प्रश्न: इस कहानी का मुख्य विषय क्या है?
उत्तर:
इस कहानी का मुख्य विषय एक स्त्री का मानवीय लगाव, सेवा-भाव और आत्मीयता है।

प्रश्न: मौसी का स्वभाव कैसा था?
उत्तर:
मौसी का स्वभाव अत्यंत उदार, स्नेही और सबके सुख-दुःख में साथ देने वाला था।

प्रश्न: मौसी किन-किन के साथ आत्मीय संबंध रखती थी?
उत्तर:
मौसी बड़ों और बच्चों दोनों के साथ आत्मीय संबंध रखती थी।

प्रश्न: बच्चे मौसी के साथ क्या-क्या करते थे?
उत्तर:
बच्चे मौसी के साथ खेलते, कहानियाँ सुनते और उसके साथ समय बिताते थे।

प्रश्न: किसी घर में बच्चा बीमार होता तो क्या किया जाता था?
उत्तर:
किसी घर में बच्चा बीमार होता तो सबसे पहले मौसी को बुलाया जाता था।

प्रश्न: शादी-विवाह के अवसर पर मौसी की क्या भूमिका होती थी?
उत्तर:
शादी के अवसर पर मौसी सबसे पहले पहुँचकर काम में लग जाती थी।

प्रश्न: मौसी दिनभर कहाँ नजर आती थी?
उत्तर:
मौसी दिनभर मुहल्ले के अलग-अलग घरों में नजर आती थी।

प्रश्न: मौसी आँगन में बैठकर क्या करती थी?
उत्तर:
मौसी कभी लड़कियों के बाल काढ़ती थी।

प्रश्न: मौसी छत पर क्या काम करती थी?
उत्तर:
मौसी छत पर शलजम की कतलियाँ सूखने के लिए डालती थी।

प्रश्न: चंदू की बहन की शादी में मौसी ने क्या किया?
उत्तर:
मौसी दिनभर दुल्हन की हथेलियों पर मेंहदी के बेल-बूटे बनाती रही।

प्रश्न: मौसी बच्चों को क्या दिखाने की बात कहती है?
उत्तर:
मौसी बच्चों को सितारों जड़ा आसमान दिखाने की बात कहती है।

प्रश्न: नीले पल्ले पर टाँके गए सितारे बच्चों को कैसे लगे?
उत्तर:
बच्चों को लगा जैसे सचमुच तारों से भरा आकाश उनके सामने फैल गया हो।

प्रश्न: बड़ी बहन मौसी के बारे में क्या बताती थी?
उत्तर:
बड़ी बहन बताती थी कि मौसी पहले तीज-त्योहार पर नाचा भी करती थी।

प्रश्न: समय के साथ मौसी में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर:
समय के साथ मौसी कुछ-कुछ बूढ़ी हो गई थी।

प्रश्न: मौसी के बारे में कौन-सी बातें कोई नहीं जानता था?
उत्तर:
कोई नहीं जानता था कि मौसी कौन थी और कहाँ से आई थी।

प्रश्न: क्या लोग यह जानते थे कि मौसी कहाँ रहती है?
उत्तर:
नहीं, किसी को यह भी मालूम नहीं था कि मौसी कहाँ रहती है।

प्रश्न: माँ ने बच्चे से मौसी को बुलाने के लिए क्या कहा?
उत्तर:
माँ ने कहा कि मौसी मुहल्ले में ही कहीं मिल जाएगी।

प्रश्न: क्या किसी को यह पता था कि मौसी कब मुहल्ले में आई थी?
उत्तर:
नहीं, किसी को यह पता नहीं था।

प्रश्न: जब बच्चे बड़े हो जाते थे तो क्या होता था?
उत्तर:
बड़े होने पर बच्चे मौसी का दामन छोड़ देते थे।

प्रश्न: बड़े बच्चों के बाद मौसी का साथ कौन पकड़ता था?
उत्तर:
मुहल्ले के छोटे बच्चे मौसी का साथ पकड़ लेते थे।

प्रश्न: रोज दोपहर ढलने पर मौसी कहाँ जाती थी?
उत्तर:
मौसी रोज नीम के पेड़ के नीचे पहुँच जाती थी।

प्रश्न: नीम के पेड़ के नीचे बच्चे क्या करते थे?
उत्तर:
बच्चे वहाँ खेला करते थे।

प्रश्न: मौसी को बच्चों के साथ क्या करना पसंद था?
उत्तर:
मौसी को बच्चों के साथ खेलना बहुत पसंद था।

प्रश्न: मौसी बच्चों को क्या-क्या सुनाती थी?
उत्तर:
मौसी बच्चों को कहानियाँ और चुटकुले सुनाती थी।

प्रश्न: मौसी के बीमार पड़ने पर लोगों का व्यवहार कैसा था?
उत्तर:
मौसी के बीमार पड़ने पर लोग उसकी उपेक्षा करने लगे।

प्रश्न: मौसी के साथ किया गया व्यवहार कैसा बताया गया है?
उत्तर:
मौसी के साथ किया गया व्यवहार बहुत कारुणिक बताया गया है।

प्रश्न: मौसी को सबसे अधिक आत्मीयता किससे मिली?
उत्तर:
मौसी को बच्चों से सबसे अधिक आत्मीयता मिली।

प्रश्न: बच्चों की आत्मीयता से मौसी के मन में क्या भाव जागता है?
उत्तर:
बच्चों की आत्मीयता से मौसी में गहरा विश्वास और अपनापन जागता है।

प्रश्न: मौसी का कथन कहानी के अंत में क्या दर्शाता है?
उत्तर:
उसका कथन निःस्वार्थ प्रेम और मानवीय संवेदना को दर्शाता है।

Answer by Dimpee Bora